लिविंग इंडिया/ऑनलाइन डेस्क: किसी के साथ प्यार हो जाना और प्यार में धोखा खाना आज के समय में आम बात है। पर जब इस प्यार की वजह से किसी ने अपनी पत्नी को छोड़ दिया हो और अपनी प्रेमिका पर करोड़ो रू. खर्चा किए हो तो प्रेमी कब आरोपी बन जाए ये पता नहीं चलता।
वो प्यार में धोखा खाएगा तो उस प्यार को भयानक रूप लेने में ज्यादा समय नहीं लगेगा। ऐसा ही मामला सुरत से आया है जहां पर एक प्रेमी ने अपने प्रेमिका की हत्या इसलिए कर दी क्योकि उसको अपनी प्रेमिका के दूसरे अफेयर के बारें में पता चल गया था जिस कारण उसने अपनी प्रेमिका का सिर धड़ से अलग कर दिया।
वो लाश को ठिकाने लगाने ही वाला था कि उसको पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्त में आकर आरोपी ने बताया कि उसने ज्योति पर दो करोड़ रुपए खर्च किए थे।
वो पहले से ही शादी शुदा था और ज्योति की वजह से उसने अपनी पत्नी को तलाक दे दिया था। जब उसको धोखे के बारे में पता चला तो उसने ऐसा भयानक कदम उठाया।
फिलहाल आरोपी पुलिस की हिरासत में है और कारवाई की जा रही है।




