लिविंग इंडिया/ऑनलाइन डेस्क: महाराष्ट्र के पुणे से शुरू हुई भीमा कोरेगांव की हिंसा के कारण पूरा महाराष्ट्र दो दिनों में ही अस्तव्यस्त हो गया है।
इस हिंसा के चलते बीआर अंबेडकर के पोते और कार्यकर्ता प्रकाश अंबेडकर ने पूरे महाराष्ट्र को बंद करवा दिया है। मुख्यमंत्री और अन्य नेताओं ने इस हिंसा की जांच के आदेश दिए है।
आपको बता दें कि भीमा कोरेगांव युद्ध की 200वीं वर्षगांठ के दौरान दलित समुह और दक्षिणपंथी हिन्दू संगठनों के बीच संघर्ष हो गया था।
इस हिंसा को रोकने में सरकार असफल रही जिस कारण ये प्रदर्शन किया जा रहा है।
इस हिंसा के कारण महाराष्ट्र के लोगो की सुरक्षा के कारण यातायात के साधन और स्कूलों कॉलेजों को भी बंद कर दिया गया है।




