लिविंग इंडिया/ऑनलाइन डेस्क: पिछले कई दिनों से धुंध की चादर के कारण नैशनल हाईवे पर कई वाहन आपस में टक्करा गए।
ऐसा ही हादसा लुधियाना के नैशनल हाईवे से सामने आया है जहां पर धुंध के कारण 3 वाहनों की आपस में टक्कर हो गई।
जानकारी मुताबिक धुंध इतनी ज्यादा थी कि रास्ता ना दिखने के कारण कार चालक ने एकदम ब्रेक लगा दी जिस कारण पीछे आ रही कार और टवेरा गाड़ी आपस में टकरा गए। इस हादसे के कारण दो लोग जख्मी हो गए है। फिलहाल पुलिस ने बनती कारवाई शुरू कर दी है।


