लिविंग इंडिया/ऑनलाइन डेस्क: मुंबई में लोअर परेल कमला मिल्स के पब में गुरूवार रात को आग लग गई थी। जिस कारण इस हादसे में 14 लोगो की मौत हो गई जबकि 21 लोग जख्मी हो गए थे।
बता दें कि मरने वालों की संख्या बढ सकती थी यदि पुलिस कांस्टेबल सुदर्शन शिंदे अपनी जान में खेल कर दूसरों की जिंदगियां नही बचाते।
सुदर्शन शिंदे ने बताया कि जब वो घटना वाली स्थान पर पंहुचा तो उसने देखा कि हर तरफ से आग निकल रही थी।
फिर उन्होने फायर ब्रिगेड वाली सीढी पर चढे और धुंए के कारण जिनकी हालात खराब हो रही थी उनको उठाना शुरू कर दिया।
इनकी हिम्मत और बहादुरी को देखते हुए मुंबई के मेयर उनका सम्मान किया। आपको बता दें कि कमला मिल्स के दो मैनेजरों को गिरफ्तार कर लिया गया है और पुलिस द्धारा पब के मालिकों की तलाश की जा रही है।




