लिविंग इंडिया/ऑनलाइन डेस्क: उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने अमेरिका को चेतावनी देते हुए कहा कि परमाणु बम को चलाने वाला बटन हमेशा उनके पास और उनकी डेस्क पर होता है।
इसलिए अमेरिका कभी भी जंग को शुरू नहीं कर सकेंगा। साथ ही उन्होने ये भी बताया कि पूरे अमेरिका, उत्तरी कोरिया के परमाणू हथियार उनके नियंत्रण में है और ये कोई धमकी नहीं है सच्चाई है।
इसके इलावा किम ने दक्षिण कोरिया के साथ संबंध को सुधारने की उम्मीद जताई है। इस पर किम ने कहा कि अपने पड़ोसी देश दक्षिण कोरिया के साथ बातचीत करने के लिए तैयार है।
दोनों कोरिया देशों के अधिकारियों को संभावना पर बात करने के लिए तुरन्त मिलना चाहिए। जिस पर दक्षिण कोरिया ने कहा है कि वो ऐसे कदमों का स्वागत करेंगे।



