लिविंग इंडिया/ऑनलाइन डेस्क: साल 2018 का आगाज़ हो चुका है, देश विदेश में हर जगह लोगों ने रात के 12 बजते ही आतशबाज़ी से आकाश रौशन हो उठा | लोगों ने हैप्पी न्यू ईयर के साथ एक दूसरे का स्वागत किया। दुनिया में सबसे पहले नए दिन की शुरुआत न्यूजीलैंड में होती है | इस लिहाज यहां नए साल का आगाज भी सबसे पहले हुआ | इस दौरान जबरदस्त आतिशबाजी की गई | रंग बिरंगी रोशनी और ‘हैप्पी न्यू ईयर’ की गूंज के साथ न्यूजीलैंड के ऑकलैंड से सिडनी के मशहूर हॉर्बर ब्रिज तक नए साल का जश्न मना।
न्यूजीलैंड की राजधानी ऑकलैंड में 3000 रॉकेट से आतिशबाजी कर नए साल का वेलकम किया गया। इसके अलावा यहां के बाकी शहरों में भी न्यू ईयर का सेलिब्रेशन दिखा। बुर्ज खलीफा में भी मनमोहक नजारा देखने को मिला जहां पर रंग बिरंगी लाइटों ने लोगो को खुश कर दिया | सिडनी हार्बर पर जबरदस्त आतिशबाजी की गई, जिसे देखने दुनियाभर से 16 लाख टूरिस्ट पहुंचे। फेस्टिव सीजन को देखते हुए पुलिस ने शहर में सिक्युरिटी व्यवस्था काफी टाइट रखी थी, ताकि किसी भी हादसे या हमले से बचा जा सके।
Watch Video
https://youtu.be/fgOAVfhRLF0

