लिविंग इंडिया/ऑनलाइन डेस्क: भारतीय टीम के बल्लेबाज़ शिखर धवन दक्षिण अफ्रीका में खेली जाने वाली सीरीज के लिए वहां पहुंच चुके है।
आपको बता दें कि उनके साथ उनकी पत्नी और बच्चे ने भी जाना था पर कुछ कारणों से वो दुबई में फंसे हुए है। दुबई के हवाईअड्डे पर उनके परिवार को फ्लाइट में चढ़ने नहीं दिया।
इसकी जानकारी देते हुए शिखर धवन ने ट्वीट करते हुए कहा कि एमिरेट्स के अधिकारियों का व्यवहार अच्छा नहीं था। दुबई हवाईअड्डे पर उनकी पत्नी और बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र मांगा तो उनके पास उस समय नहीं था।
तो वहां पर मौजूद अधिकारियों ने उनके साथ बहुत बुरा व्यवहार किया। फिलहाल शिखर धवन की पत्नी और बच्चा प्रमाण पत्र के पहुंचने का इंतजार कर रहे है।



