लिविंग इंडिया/ऑनलाइन डेस्क: पंजाब नैशनल बैंक साल 2017 के जाते जाते अपने ग्राहकों को नए साल का तोहफा दे रहा है।
आपको बता दें कि बैंक ने 10 करोड़ रुपए तक की जमा राशि की ब्याज दरों में 1.25 प्रतिशत तक की बढ़ौतरी करने की घोषणा की है।
यह नई दरें 1 जनवरी 2018 से लागू होगी। बैंक के अनुसार एक करोड़ रूपए तक की राशि पर दिए जाने वाले ब्याज को 4 प्रतिशत से बढ़ा कर 5.25 प्रतिशत कर दिया है।


