DU, JNU और Amity यूनिवर्सिटी के चरस के सौदागर 4 छात्र गिरफ्तार

Online Desk: नये साल पर खूब बहेगा नशा! नये साल पर खूब बहेगी शराब! नये साल पर होगा जश्न नशे के साथ! आप भले ही…

Online Desk: नये साल पर खूब बहेगा नशा! नये साल पर खूब बहेगी शराब! नये साल पर होगा जश्न नशे के साथ! आप भले ही इन सवालों के जवाब ना में दें,
 drugs in delhi2लेकिन हकीकत ऐसी ही कुछ है. आप यकीन नहीं करेंगे, लेकिन नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने नारकोटिक्स सप्लाई करने वाले गिरोह के लिए काम करने के आरोप में दिल्ली यूनिवर्सिटी, जेएनयू और अमेटी यूनिवर्सिटी के 4 छात्रों को दिल्ली से गिरफ्तार किया है।
drugs in delhi
इनके पास से 1.14 किलो चरस, 3 LSD (Lysergic acid Diethylamide) ब्लॉट पेपर्स बरामद हुआ है. माना जा रहा है कि नशे की ये खेप दिल्ली यूनिवर्सिटी के नॉर्थ कैंपस में होने वाली न्यू ईयर पार्टी के लिए सप्लाई की जानी थी. इन चारों के खिलाफ नारकोटिक्स ड्रग्स एंड साइकोट्रोफिक सब्सटांसेस एक्ट (NDPS) के तहत केस दर्ज किया गया है. बताया जा रहा है कि इन चारों में एक छात्र दिल्ली यूनिवर्सिटी के सबसे प्रतिष्ठित कॉलेजों में शुमार हिन्दू कॉलेज का भी है. जबकि बाकी तीनों जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी और अमेटी यूनिवर्सिटी के हैं. NCB के डिप्टी डायरेक्टर जनरल (नॉर्थ) एस.के. झा ने बताया कि हिन्दू कॉलेज का छात्र ही इस टीम का सरगना है. और नशे की ये खेप हिमाचल प्रदेश से लाई गई थी. गिरफ्तार छात्रों से मिली जानकारी के आधार पर पूरे नेक्सस को खंगाला जा रहा है। झा की मानें तो कुछ और लोगों के नाम सामने आ सकते हैं.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *