सोशल मीडिया पर ट्रेंड हुआ #ChappalChorPakistan

लिविंग इंडिया/ऑनलाइन डेस्क: इस्लामाबाद में कुलभूषण जाधव से उसकी पत्नी औऱ मां ने केवल 30 मिनट का मुलाकात की। जाधव की मां और पत्नी ने वापिस…

लिविंग इंडिया/ऑनलाइन डेस्क: इस्लामाबाद में कुलभूषण जाधव से उसकी पत्नी औऱ मां ने केवल 30 मिनट का मुलाकात की। जाधव की मां और पत्नी ने वापिस भारत आकर वहां पर मुलाकात से पहले उनके साथ हुए व्यवहार के बारे में बताया।

kulbhushan jadhav

उन्होने बताया कि पाकिस्तान में उनके साथ काफी बुरा बर्ताव किया गया। भारतीय विदेश मंत्रालय ने भी कहा कि खेद की बात है कि पाकिस्तान में जाधव की पत्नी और मां के साथ अच्छा व्यवहार नही किया गया। पाकिस्तान ने मुलाकात से पहले हुए समझौते का उल्लंघन किया है।

kulbhushan jadhav

साथ ही उनकी धार्मिक और सांस्कृतिक संवेदनाओं को ध्यान में नहीं रखा गया। इसके इलावा उन्होने ये भी कहा कि सुरक्षा के लिहाज में जाधव की पत्नी की चूड़ी, बिंदी और मंगलसूत्र को हटवाना जरूरी नहीं था।

kulbhushan jadhav

जाधव की पत्नी को मिलने से पहले उसके जूतो को उतरवाया गया था जिसको वापिस नहीं दिया। जूतों के बारे में पाकिस्तान ने कहा कि उन्होने सुरक्षा के कारणों से जूतों को जब्त किए गए है जिसको जांच के लिए भेजा जाएगा।

kulbhushan jadhav

पर भारत में पाकिस्तान के उस व्यवहार के कारण भारतवासी उसकी निंदा कर रहे है। बता दें कि ट्विटर पर लोग पाकिस्तान को ‘पाकिस्तान चप्पल चोर’ का हैशटैग देकर अपना गुस्सा प्रगट कर रहे है। जिस कारण यह टैग ट्विटर पर काफी ट्रेंड कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *