लिविंग इंडिया/ऑनलाइन डेस्क: बॉलीवुड के सुपरस्टार दबंग सलमान खान 52 साल के हो गए हैं, और आज उनके लिए डबल सेलिब्रेशन का मौका है|
दरअसल सलमान खान की फिल्म ‘टाइगर ज़िंदा है’ ने पिछले चार दिनों में ही 150 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है| अपनी फिल्म को मिली शानदार सफलता से सलमान बेहद खुश हैं|
अपने जन्मदिन पर सलमान खान ने कहा, “कटरीना ने मुझे मेरे जन्मदिन के तोहफे के तौर पर टाइगर ज़िंदा है की सफलता दी है”|
सलमान खान ने अपने जन्मदिन के मौके पर एक और फिल्म की घोषणा की है, जो साल 2019 में ईद के दिन रिलीज होगी।
फिल्म भारत जिसको अतुल अग्निहोत्री और भूषण कुमार मिलकर बनाएगें। इसके इलावा आपको बता दे कि अगले साल ईद के दिन फिल्म रेस 3 रिलीज होगी।




