लिविंग इंडिया/ऑनलाइन डेस्क: इटली के तस्कानी में शादी, दिल्ली में रिसेप्शन के बाद विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का मुंबई में दूसरा रिसेप्शन द सेंट रेगिस होटल में हुआ।
इस रिसेप्शन में टीम इंडिया और फिल्मी दुनिया की ढेर सारी हस्तियां पहुंची। इस पार्टी में धोनी और सचिन समेत ज्यादातर इंडियन क्रिकेटर्स पहुंचे।
वहीं बॉलीवुड से अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, अभिषेक बच्चन, माधुरी दीक्षित नेने, कैटरीना, रणबीर कपूर, एआर रहमान जैसे दिग्गज सेलेब्स ने भी रिसेप्शन में शिरकत की।
विराट ने किंग खान के साथ फिल्म ‘दिल से’ के गाने चल छैयां-छैयां पर डांस किया जिसका वीडियो इंटरनेट पर धमाल मचा रहा है।
















