लिविंग इंडिया/ऑनलाइन डेस्क: दिल्ली के जी.टी.बी नगर मैट्रो स्टेशन में एक औरत को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि मैट्रो स्टेशन पर जब महिला ने अपना बैग एक्स-रे मशीन में रखा तो उसके बैग में पिस्तौल देखी गई। इसके बाद महिला के पूरे बैग की तलाशी ली गई।
तलाशी के बाद बैग में से पिस्तौल भारती करंसी, विदेशी करंसी के साथ-साथ 8 कारतूस को बरामद किया गया। जिसके बाद उसको गिरफ्तार कर लिया गया। महिला ने बताया कि बैग से बरामद सामान उसके पति का है और वो इस सारे सामान को अपने मायके लेकर जा रही थी।

