लिविंग इंडिया/ऑनलाइन डेस्क: इस्लामाबाद में कुलभूषण जाधव ने अपनी मां और पत्नी से मुलाकात की। इस 30 मिनट की मुलाकात के बाद कुलभूषण जाधव की पत्नी और उसकी मां दिल्ली में आकर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से मिले।
इस मुलाकात के बाद विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया कि कुलभूषण जाधव की पत्नी और मां इस्लामाबाद में मिले । मुलाकात से पहले कुछ समझौते हुए थे जिनका पाकिस्तान ने उल्लंघन किया है। सूत्रों से पता चला है कि वहां पर हुई बैठक का माहौल पुरी तरह से डराने वाला था।
इसके इलावा जाधव की पत्नी की सांस्कृतिक और धार्मिक भावनाओं को भी चोट पहुंचाया गया था। इतना ही नहीं पाकिस्तान की मीडिया ने भी उनके साथ बदसलूकी की थी।
मुलाकात के बाद जाधव की पत्नी के जूतों को भी वापिस नहीं किया गया था।
आपको बता दे कि जाधव पर पाकिस्तान ने जासूसी का मामला दर्ज किया है जिस कारण उसको फांसी की सज़ा सुनाई हुई है।




