लिविंग इंडिया/ऑनलाइन डेस्क: पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पंजाब में निवेश को बढ़ाने के लिए मुबंई का दौरा किया जो सरकार को 25 लाख रूपए का पड़ा है।
मुबंई में कैप्टन अमरिंदर सिंह ताज महल होटल में रूके थे जिसका बिल 15,32,609 रू. आया है। इतना ही नहीं सीएम जिस कमरे में रूके थे उस कमरे का बिल एक रात का 80 हज़ार रू. था।
जबकि दो रातों के खाने पर 5 लाख रू. का खर्चा आया है। जानकारी अनुसार कैप्टन की अध्यक्षता में 20 लोगो का एक वफ़द मुबंई गया था। जिनका रहने खाने का खर्चा 25.07 लाख रुपए आया था। जिसमें उनकी यात्रा का खर्चा 6.58 लाख रु. था।


