साहिबजादों की शहादत को समर्पित शहीदी जोड़ मेल

लिविंग इंडिया/ऑनलाइन डेस्क:  साहिबजादों की शहादत को समर्पित शहीदी जोड़ मेले में श्रध्दांजलि देने के लिए जत्थेवंदियां पहुंच रही है. वहीं सीएम अमरिंदर सिंह भी शहीदी…

साहबजादों की शहादत को समर्पित तीन दिन तक चलने वाला शहीदी जोड़ मेल सोमवार को श्री फतेहगढ़ साहिब में शुरु हो गया। श्री फतेहगढ़ साहिब के आसपास के गांवों से लाखों की तादाद में लोग गुरुद्वारा फतेहगढ़ साहिब ज्योति स्वरूप साहिब गुरुद्वारा में श्रद्धांजलि देने को पहुंच रहे हैं। रात-दिन यह सिलसिला बरकरार है | इनमें अपने वाहन, बस, टेंपों ट्रालियों ज्यादातर पैदल चलकर श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।

 साहिबजादों की शाहदत को प्रणाम करने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह फतेहगढ़ साहिब पहुंचे। इस दौरान शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की और से सिरोपा देकर सीएम अमरिंदर सिंह को सम्मानित किया गया | इस दौरन सीएम अमरिंदर सिंह के साथ स्थानीय कांग्रेस नेता कुलजीत सिंह नागर भी रहे, सीएम अमरेंदर सिंह ने यहा पर प्रसादा भी ग्रहण किया और साथ ही यहां पर उन्होंने फतेहगढ़ साहिब शहर के विकास को मुख्य रखते हुए कई अहम ऐलान किये।

Watch Video

https://www.facebook.com/LivingIndiaNewschannel/videos/1006142109566282/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *