लिविंग इंडिया/ऑनलाइन डेस्क: पठानकोट के सयाली रोड पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने 10 साल के मासूम को कुचल डाला | चश्मदीदों के मुताबिक जब बच्चा खेल रहा था तभी तेज रफ्तार ट्रक उसकी ओर बढ़ा | लोगों ने ट्रक ड्राइवर को अवाजें भी दी की आगे बच्चा खेल रहा है पर उसने एक नहीं सुनी और बच्चे को रोंदते हुए मार डाला |
दुर्घटना के बाद जब ड्राइवर मोके से भागने लगा तो गुस्साए लोगो ने ड्राइवर को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया | फिलहाल बच्चे का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है |
तेज़ रफ्तार ट्रक की चपेट में आया 10 साल का मासूम
खेलते वक्त बच्चे को ट्रक ने कुचला
लोगों ने ट्रक ड्राइवर को किया पुलिस के हवाले

