लिविंग इंडिया/ऑनलाइन डेस्क: शहीद भगत सिंह नगर के गांव फतेह खां से बलाचौर में बारात एक अलग ढ़ग से आई। जिस कारण एक अलग ही नज़ारा देखने को मिला।
बारात का स्वागत करने वाले लोग उस समय हैरान हो गए जब उन्होने देखा कि बारात कार में नहीं बल्कि रिक्शे में आई है। शादी के बाद दूल्हन की विदाई डोली में नहीं बल्कि रिक्शे में ही की गई। अनोखी शादी के बाद एक अनोखा रिसेप्शन भी देखा गया। रिसेप्शन में खुनदान कैंप लगवाया गया था।
इस खुनदान कैंप में रिसेप्शन में सभी मेहमानों ने खुनदान किया। बता दें कि 28 साल के लखविंदर सिंह दहेज के सख्त विरोधी है। वो दहेज और फिजूल खर्चे के खिलाफ युवकों को जागरूक करना चाहते है।
वही दूल्हन दविंदर कौर का कहना है कि वो फिजूल खर्चे के खिलाफ है। दोनो ने बताया कि उनके द्धारा उठाए गए इस नए कदम में परिवार वालों के साथ साथ गांव वालों ने भी साथ दिया।



