विजेंदर सिंह ने अर्नेस्ट अमुजु को दी मात, लगातार 10वीं फाइट जीते विजेंदर सिंह

लिविंग इंडिया/ऑनलाइन डेस्क:  मुक्केबाज विजेंदर सिंह ने शनिवार सवाई मान सिंह स्टेडियम में अफ्रीकी चैम्पियन अर्नस्ट अमुजु को हराया | बता दें कि विजेंदर सिंह अपना…

लिविंग इंडिया/ऑनलाइन डेस्क:  मुक्केबाज विजेंदर सिंह ने शनिवार सवाई मान सिंह स्टेडियम में अफ्रीकी चैम्पियन अर्नस्ट अमुजु को हराया | बता दें कि विजेंदर सिंह अपना डब्ल्यूबीओ ओरिएंटल और एशिया पैसिफिक सुपर मिडिलवेट खिताब बचा लिया है | इस तरह उन्हें अभी तक पेशेवर सर्किट में हार का मुंह नहीं देखना पड़ा है | इस जीत से विजेंदर ने पेशेवर सर्किट में लगाता 10वीं जीत दर्ज की | इस समय डब्ल्यूबीओ रैंकिंग में छठे स्थान पर कायम विजेंदर ने राजस्थान रंबल के नाम से आयोजित हुए इस मैच में अपने विपक्षी खिलाड़ी को पूरे 10 राउंड तक चले मुकाबले में मात दी |

32 साल के ओलंपिक कांस्य पदकधारी मुक्केबाज का अभी तक पेशेवर करियर में सफर शानदार रहा है | पहले राउंड को छोड़कर विजेंदर पूरे समय अमुजु पर हावी रहे | पहले दौर में दोनों ने सतर्क शुरूआत की | कुछ मुक्कों को छोड़कर दोनों ने एक दूसरे की शैली को पढ़ने की कोशिश की | ये घाना के मुक्केबाज की पिछले 26 मुकाबलों में तीसरी हार है | इससे पहले उन्होंने 23 विपक्षियों को नॉक आउट किया है | विजेंदर को सर्वसहमति से विजेता घोषित किया |

विजेंदर सिंह ने अर्नेस्ट अमुजु को दी मात

लगातार 10वीं फाइट जीते विजेंदर सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *