लिविंग इंडिया/ऑनलाइन डेस्क: डॉक्टर को धरती पर भगवान् और अस्पताल को मंदिर का दर्जा दिया जाता है बावजूद इसके आज हरियाणा के कुछ अस्पतालों पर मुनाफा खोरी एवं इलाज के नाम पर लूट खसोट करने के आरोप लग रहे है | ताजा मामला गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल का है | पुलिस को दी शिकायत में राजस्थान के रहने वाले दम्पति का आरोप है कि मेदांता अस्पताल के प्रबंधन ने उनके 8 वर्षीय पुत्र शौर्य के डेंगू का इलाज करने के नाम पर 16 लाख का बिल उनके हाथ में थमा दिया | इतना ही नहीं बावजूद इसके अस्पताल प्रबंधन ने शौर्य के इलाज में भी लापरवाई बरती जिसके चलते शौर्य की मौत हो गई | पुलिस ने पीड़ित दम्पति की इस शिकायत पर मामले की जांच शुरू कर दी है ।
वही गुरुग्राम पुलिस का कहना है शिकायत पर कार्यवाई करते हुए मेदांता के रिकॉर्ड के साथ साथ राजस्थान के उन अस्पतालों से भी जानकारी इकठ्ठा की जा रही है जहां शौर्य को भर्ती कराया गया था । जिसके बाद इस मामले में सिविल सर्जन को आगे की जांच के लिए सभी जानकारी औऱ कागजात भेजे जाएंगे
लेकिन इस सब के बीच जिस तरह से प्राइवेट अस्पतालों की मनमानी के मामले खुलकर सामने आ रहे है वे इन कॉरपोरेट अस्पतालों की कार्यशैली के साथ साथ स्वास्थ्य विभाग हरियाणा की मूकदर्शिता पर भी कई तरह के सवाल खड़े करता है |
Watch Video
https://youtu.be/UFClLISGqck
