लिविंग इंडिया/ऑनलाइन डेस्क: साइबर सिटी गुरूग्राम में पुलिस ने पेट्रोल पम्प लूटरों के मास्टरमाइंड को गिरफ्तार कर लिया | बीते एक साल में हीरो होंडा चौक पेट्रोल पम्प, पटौदी, हेली मंडी और पटौदी रोड पर पेट्रोल पम्प पर हुई लूट की वारदात को अंजाम दे चुके हैं | जिसके बाद पुलिस ने धर-पकड़ तेज करते हुए पेट्रोल पंप लूट के मास्टरमाइंड को पटौदी रोड इलाके से गिरफ्तार कर लिया | पुलिस के मुताबिक इसके दो साथियों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल की सलाखों के भेज दिया है | पुलिस पूछताछ में शातिर अपराधी ने 2 दर्जन वारदातों में शामिल होने की बात कबूली है | पुलिस ने इससे वारदात में प्रयुक्त देसी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है | आरोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ जारी है |
पेट्रोल पंप लुटेरों का मास्टर माइंड गिरफ्तार
साइबर सिटी में करीब 2 दर्जन वारदातों को दे चुका है आंजाम
यूपी के एटा का रहने वाला आरोपी प्रवीण
आरोपी से देसी कट्टा ओर जिंदा कारतूस बरमाद
पुलिस कर रही है आरोपी से पूछताछ
आरोपी से कई खुलासे होने की संभावना
Watch Video
https://youtu.be/Co0dceuZWJA
