लिविंग इंडिया/ऑनलाइन डेस्क: पटना साहिब में मनाए जाने वाले गुरु गोबिंद सिंह जी के 350वें प्रकाश उत्सव के लिए पंजाब से पटना के लिए विशेष ट्रेनें आज से चलेंगी।
सीएम कैप्टन के निर्देश पर राज्य सरकार ने भारतीय रेलवे से अमृतसर, बठिंडा और पटियाला से पटना साहिब के लिए विशेष ट्रेनें चलाने के लिए मंजूरी मांगी थी।
ये विशेष ट्रेन आज अमृतसर, बठिंडा और पटियाला से रवाना होगी। ये सभी ट्रेनें 26 दिसंबर को पटना साहिब से पंजाब के लिए रवाना होंगी और 27 दिसंबर को पहुंचेंगी। इस ट्रेन में 1500 यात्री रवाना होंगे।


