दुष्यंत चौटाला ने लोकसभा में उठाया यूरिया की कमी का मुद्दा

लिविंग इंडिया/ऑनलाइन डेस्क: सप्लीमेंट्री डिमांड फॉर ग्रांट्स पर चर्चा के दौरान सांसद दुष्यंत चौटाला ने कहा कि सरकार सडकें तो बना रही है । लेकिन उससे…

लिविंग इंडिया/ऑनलाइन डेस्क: सप्लीमेंट्री डिमांड फॉर ग्रांट्स पर चर्चा के दौरान सांसद दुष्यंत चौटाला ने कहा कि सरकार सडकें तो बना रही है । लेकिन उससे देश के नागरिकों पर टैक्स का बोझ बढ़ रहा है । उन्होंने कहा कि कहीं भी नागरिकों को फ्रीडम ऑफ़ ट्रेवल का आधिकार नहीं है । दुष्यंत चौटाला ने हरियाणा में यूरिया की कमी का मुद्दा भी उठाया । लोकसभा में उन्होंने कहा कि हरियाणा के चार जिलों में यूरिया थानों में बांटा जा रहा है और सरकार को जल्द ही इस समस्या को दूर करना चाहिए ।

दुष्यंत चौटाला ने सदन को बताया कि फसल बीमा योजना के तहत किसानों को कई महीनों से मुआवजा नहीं दिया गया । इसी तरह सौभाग्य योजना के तहत हर ढाणी तक बिजली पहुँचाने का काम सरकार को करना चाहिए । दुष्यंत चौटाला ने पराली जलाने पर किसानों के खिलाफ मुकदमे दर्ज किए जाने का मसला भी उठाया । उन्होंने किसानों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग संसद में उठाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *