लिविंग इंडिया/ऑनलाइन डेस्क: एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और विराट कोहली का आज दिल्ली में शादी के बाद पहला रिसेप्शन है।
इस रिसेप्शन पार्टी मे देश के प्रधानमंत्री सहित चर्चित हस्तियों के पहुंचने की उम्मीद है। बता दें कि इस रिसेप्शन पार्टी में कपिल देव, युवराज सिंह, गौतम गंभीर, आशीष नेहरा, सुरेश रैना और वीरेंद्र सहवाग जैसे दिग्गज खिलाड़ी भी शामिल हो सकते है।
सूत्रों की मानें तो मशहूर पंजाबी गायक गुरदास मान इस रिसेप्शन पार्टी में अपनी परफॉर्मेस दे सकते है। इस पार्टी के मेन्यू में इंडियन फूड के साथ साथ पंजाबी खाना भी परोसा जा सकता है।
इसके इलावा विरुष्का अपनी रिसेप्षन पार्टी में फिर से सब्यासांची के द्धारा डिजाइन किए गए कपड़े ही पहनेंगे।
जिससे लगता है कि दोनों ट्रेडिशनल आउटफिट में दिखाई दे सकते है।




