लिविंग इंडिया/ऑनलाइन डेस्क: 2जी घोटाले मामले को लेकर पटियाला हाईस की सीबीआई विशेष अदालत ने फैसला सुनाया है। फैसले में पूर्व दूरसंचार मंत्री ए राजा और डीएमके राज्यसभा समेत 17 आरोपियों को बरी कर दिया गया है।
अदालत के फैसले के बाद कपिल सिब्बल ने कहा कि हमारा जीरों लॉस का दावा साबित हो गया है और इसमें कोई भी घोटाला नहीं हुआ था।
आरपियो के वकील का कहना है कि अदालत ने सभी को इसलिए रिहा कर दिया है क्योकि सीबीआई आरोपियों के आरोप साबित करने में नाकाम साबित हुई है।
आपको बता दे कि साल 2008 में 122 सर्कल में 2जी के लिए लाइसेंस जारी हुए थे जिस कारण ये आरोप लगे थे कि कम दाम के साथ कुछ कंपनियो को फायदा पहुंचाया जा रहा है।



