लिविंग इंडिया/ऑनलाइन डेस्क: गुरुग्राम के रेयान स्कूल में हुए प्रद्युम्न मर्डर केस में जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड ने एक बड़ा फैसला दे दिया है | अब आरोपी छात्र के साथ बालिग की तरह बर्ताव करते हुए केस चलाया जाएगा | 16 दिसंबर को हुई सुनवाई के बाद जेजे बोर्ड ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था | इससे पहले बोर्ड ने आरोपी छात्र की एक याचिका को भी खारिज कर दिया था | 11वीं में पढ़ने वाले आरोपी छात्र ने याचिका लगाई थी कि सीबीआई के चार्जशीट दायर करने तक उसके खिलाफ नाबालिग की तरह ही केस चलाया जाए |
आरोपी ने जेजे बोर्ड के सामने जमानत याचिका भी लगाई थी | जिस पर सीबीआई को नोटिस जारी हुआ था | बोर्ड ने सीबीआई को आरोपी छात्र का फिंगर प्रिंट लेने की इजाजत भी दे दी थी | मृतक प्रदुमन के पिता वरुण ठाकुर ने जेजे बोर्ड के सामने याचिका लगाई थी कि आरोपी को बालिग मानकर उसके खिलाफ केस चलाया जाए | उसने जघन्य अपराध किया है | ऐसे अपराध विकृत और वयस्क मानसिकता के अपराधी ही कर सकते हैं | ऐसे में कोर्ट उसे बालिग मानकर अधिकतम सजा दिलाने का रास्ता साफ करे |
गुरुग्राम- प्रद्युम्न मर्डर मामला में आरोपी छात्र पर बड़ा फैसला
आरोपी छात्र को बालिग माना जाएगा
जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड ने सुनाया फैसला
आरोपी छात्र पर बालिग की तरह चलेगा केस
Watch Video
https://youtu.be/GY9Wn9CrY0o

