गुजरात-हिमाचल की जीत पर बोलते वक्त भावुक हुए Narendra Modi

लिविंग इंडिया/ऑनलाइन डेस्क:  गुजरात और हिमाचल प्रदेश में जीत दर्ज कर बीजेपी के हौसले बुलंद हैं | जल्द ही दोनों राज्यों में नई सरकार का…

लिविंग इंडिया/ऑनलाइन डेस्क:  गुजरात और हिमाचल प्रदेश में जीत दर्ज कर बीजेपी के हौसले बुलंद हैं | जल्द ही दोनों राज्यों में नई सरकार का गठन भी हो जाएगा | इस बीच आज बीजेपी की संसदीय दल की बैठक हुई | बैठक को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भावुक हो गए | पीएम मोदी ने सांसदों को संबोधित करते हुए अपने पुराने दिनों को याद किया | गुजरात और हिमाचल की जीत पर पीएम मोदी ने बताया कि गुजरात में बड़े-बड़े नेता पार्टी छोड़कर चले गए | लेकिन पार्टी मजबूती के साथ खड़ी रही | उन्होंने कहा कि चुनावों में पार्टी कार्यकर्ताओं ने कड़ी मेहनत की है | पीएम मोदी ने अपने भाषण में सभी से साथ रहने का संदेश दिया और सरकार की नीतियों को जनता तक पहुंचाने को कहा | मोदी ने कहा कि हमें 2019 के चुनावों को मद्देनज़र अपने रूट्स को मजबूत करना होगा | पार्टी को बूथ लेवल पर और भी मजबूत करने की जरूरत है |

BJP संसदीय दल की हुई बैठक

गुजरात-हिमाचल की जीत पर बोलते वक्त भावुक हुए मोदी

‘पार्टी को बूथ लेवल पर और भी मजबूत करने की जरूरत’

Watch Video

https://youtu.be/DvpcbQsx9iw

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *