लिविंग इंडिया/ऑनलाइन डेस्क: अमृतसर में श्री गुरू रामदास अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षा एंजेसियों ने नकली ड्रिल बनाकर अभ्यास किया।
किसी भी आतंकवादी संगठन को रोकने के लिए सुरक्षा अधिकारियों ने एकजुटता बनाकर अभ्यास किया था। नकली ड्रिल के समय हवाई अड्डे को आम जनता के लिए बंद कर दिया गया था ताकि उनका किसी भी प्रकार का कोई नुकसान ना हो।
सुरक्षा अधिकारियों के अभ्यास के दौरान मौके पर ही आतंकवादियों को ढेर कर दिया गया। सी.आई.एस.एफ के अधिकारी ने बताया कि आतंकवादी हमलों को रोकने के लिए त्योहारों और साल के अंत पर हाई अलर्ट जारी कर दिया जाता है।
अधिकारियों के द्धारा किए गए इस नकली ड्रिल के द्धारा ये संदेश देने की कोशिश की गई है कि आम जनता देश में बिल्कुल सुरक्षित है।
देश की रक्षा के लिए सुरक्षा एंजेसी हर तरह के आतंकवादी हमले को रोकने लिए तैयार है।




