लिविंग इंडिया/ऑनलाइन डेस्क: जालंधर के गांव गीदड़ पिंडी के एक पंजाबी युवक वीरपाल सिंह Croatia की सीमा पर पड़ती नदी को पार करते समय उसकी मौत हो गई है।
मृतक के परिज़नो का कहना है कि वीरपाल सिंह ने एजेंट को 9 लाख रुपए इटली जाने के लिए दिए थे पर एजेंटों ने रास्तें में ही उनके साथ धोखा किया और उनको जबरदस्ती सरबीया से करोशिया के लिए नदी को तैरने के लिए मजबूर करने लगे।
जिस कारण नदी में डुब जाने की वजह से उसकी मौत हो गई है। परिज़नों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ कारवाई करने की माग की है। पुलिस ने धोखेबाज़ एजेंटो की तलाश जारी कर दी है।


