लिविंग इंडिया/ऑनलाइन डेस्क: पाकिस्तान में सरकारी अधिकारी के द्धारा सिखों को जबरन धर्म परिवर्तन के लिए कहा जा रहा था।
लिविंग इंडिया न्युज ने पाकिस्तान में सिखो पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ आवाज़ उठाई। इसके बाद पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने लिविंग इंडिया न्युज के ट्वीट पर संज्ञान लिया।
उन्होने ट्वीट करके विदेश मंत्री को जल्द कारवाई करने की मांग की है।
इसके बाद विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने ट्वीट करके कहा कि इनके खिलाफ कारवाई की जाएगी। वो पाकिस्तान की सरकार के साथ बात करेगी। जिसके बाद सिखों का धर्म परिवर्तन करवाने वाले अधिकारी को निलंबित कर दिया गया।
सुषमा के द्धारा की गई कारवाई के बाद हरसिमरत कौर बादल ने उनको ट्वीट करके कहा कि सिख धर्म को बचाने के लिए उनका धन्यावाद।




