लिविंग इंडिया/ऑनलाइन डेस्क: बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान ने यौन उत्पीड़न को लेकर अपना बयान दिया है। उन्होने कहा कि जो लड़कियां अपने साथ हुई यौन उत्पीड़न की घटना का जिक्र करती है, वो बहुत ही बहादुर होती है। हमें इन महिलाओं का सम्मान करना चाहिए।
इसके इलावा उन्होने ये भी कहा कि हमें महिलाओं की भावनाओं की कद्र करनी चाहिए।
आपको बता दें कि हॉलिवुड प्रोड्यूसर Harvey Weinstein पर कई अभिनेत्रियों ने कास्टिंग काउच और यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए है जिसके बाद सभी कलाकारों ने मिल कर इनका विरोध किया है।


