Punjab निकाय चुनावः हिंसा के बीच तीनों निगमों में कांग्रेस ने की जीत दर्ज

Online Desk: पंजाब में खासकर पटियाला में हिंसा के बीच स्‍थानीय निकाय चुनाव के लिए मतदान संपन्न हो गया। मतदान संपन्न होने के कुछ देर बाद…

Online Desk: पंजाब में खासकर पटियाला में हिंसा के बीच स्‍थानीय निकाय चुनाव के लिए मतदान संपन्न हो गया। मतदान संपन्न होने के कुछ देर बाद ही कुछ स्थानों पर मतगणना शुरू हो गई । तीनों नगर निगमों जालंधऱ, पटियाला, अमृतसर में कांग्रेस को बहुमत मिल गया है। अधिकतर नगर कौंसिलों व नगर पंचायतों में भी कांग्रेस ने शानदार जीत दर्ज की है।

congress win mc elections punjab

जालंधर नगर निगम में लगभग स्थिति स्पष्ट हो चुकी है। कांग्रेस ने यहां प्रचंड बहुमत हासिल किया। निगम की अभी तक घोषित 54 सीटों में से कांग्रेस के खाते में 46, अकाली दल ने 2 व भाजपा ने 3 सीट पर जीत दर्ज की, जबकि आप महज एक सीट ही जीत पाई, दो सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की। पटियाला में 60 सीटों में से 45 पर कांग्रेस उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की, जबकि अमृतसर में अभी तक जारी 33 परिणामों में से 26 पर कांग्रेस, 2 पर भाजपा, एक पर अकाली दल व एक सीट पर आजाद उम्मीदवार ने जीत दर्ज की।

congress win mc elections punjab1

 

चुनाव परिणाम एक नजर में

– तरनतारन के खेमकरण में नगर पंचायत के चुनाव में 13 सीटों में से 10 पर पहले से ही कांग्रेस पार्टी का क़ाबिज थी। आज खेमकरण के 3 वार्डों में चुनाव हुआ जिसमें वार्ड नंबर 5 से आजाद प्रत्याशी इंदर कौर, वार्ड नंबर 13 से कांग्रेस के प्रत्याशी सादिक और वार्ड नंबर 8 से कांग्रेस के प्रत्याशी कुलवंत कौर विजय घोषित हुए। इस तरह खेमकरण नगर पंचायत चुनाव में कुल 13 सीटों में से 12 सीटों पर कांग्रेस पार्टी की जीत हुई है और एक सीट निर्दलीय उम्मीदवार के खाते में आई है।

-श्री मुक्तसर साहिब की नगर पंचायत बरीवाला पर 10 वर्षों बाद कांग्रेस का कब्ज़ा। 11 में से 9 पर कांग्रेस, 1 पर कांग्रेस समर्थित आजाद और केवल 1 पर अकाली जीता।

-बिलगा में कांग्रेस ने 8, अकाली दल ने 3 व आजाद उम्मीदवारों ने 2 सीटों पर जीत दर्ज की।

-शाहकोट में कांग्रेस ने 12 व आजाद ने एक सीट पर जीत दर्ज की। यहां शिअद, भाजपा व आप का खाता भी नहीं खुला।

– नरोट जैमल सिंह नगर पंचायत में कांग्रेस का परचम। सभी 11 की 11 सीट पर कांग्रेस उमीदवार जीते।

– कपूरथला के भुलत्थ में कांग्रेस ने 5, अकाली-भाजपा ने 4, आप ने एक व आजाद ने दो सीटों पर जीत दर्ज की।

– नगर पंचायत हंडिआया में कांग्रेस ने 7, भाजपा ने 3 व अकाली दल ने 3 सीटों पर जीत दर्ज की।

-भोगपुर में कांग्रेस ने 8 व शिअद ने 5 सीटों पर जीत दर्ज की।

– फतेहगढ़ साहिब के अमलोह में वार्ड 5 से कांग्रेस की किरण सूद, वार्ड 6 से हरविंदर सिंह और वार्ड 8 से हरप्रीत सिंह विजयी घोषित।

– नगर पंचायत ढिलवा के 11 वार्डो में से 6 पर कांग्रेस जीती।

-गोराया में सभी 13 सीटों के परिणाम घोषित। कांग्रेस 10 व अकाली दल व भाजपा ने एक-एक सीट जीती, जबकि एक सीट पर आजाद उम्मीदवार विजयी रहा।

– राजासांसी में कांग्रेस ने सभी 13 वार्डों में जीत दर्ज की।

– फतेहगढ़ साहिब के अमलोह में वार्ड 10 से भाजपा की पूनम जिंदल विजयी घोषित।

– कपूरथला के बेगोवाल में सभी 13 सीटों का रिजल्ट घोषित। कांग्रेस ने 4, अकाली 8, व आप ने 1 सीट पर जीत दर्ज की।

– कपूरथला के ढिलवां की 11 सीटों में से कांग्रेस ने 6, अकाली-भाजपा ने 3 व आजाद ने  2 सीटों पर कब्जा जमाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *