लिविंग इंडिया/ऑनलाइन डेस्क: पटियाला के वार्ड नं 17 और 18 में अकाली वर्करों के साथ हुई धक्केशाही के कारण प्रोफेसर चंदूमाजरा ने मोती महल के बाहर कैप्टन सरकार के खिलाफ प्रदर्शन शुरु कर दिया है।
प्रदर्शनकारियों ने कांग्रेस सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि वो निचले स्तर की सियासत ना करे।
आपको बता दें कि पटियाला के वार्ड नं 58,14,17 और 18 में अकाली वर्करों और कांग्रेस वर्करों के बीच झड़प हो चुकी है। जिस कारण तलवारें और कृपाण भी चल चुकी है।
इस विवाद को रोकने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ गया था।



