लिविंग इंडिया/ऑनलाइन डेस्क: पंजाब नगर निगम चुनाव 2017 की मतदान प्रक्रिया जालंधर,अमृतसर तथा पटियाला में शुरु हो चुकी है।
पुलिस ने इन चुनावों को लेकर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए हुए है। इस चुनाव में वोट डालने का समय सुबह आठ बजे से शाम 4 बजे होगे और देर शाम तक चुनाव के नतीजों को घोषित कर दिया जाएगा।
बता दें कि पटियाला में नगर निगम चुनावों के दौरान वार्ड नं.58 में अकाली दल के द्धारा बूथ उखाड़ने का मामला सामने आया है। अकाली दल ने कांग्रेस पर धक्केशाही का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया है।


