लिविंग इंडिया/ऑनलाइन डेस्क: पंजाब में गैंगस्टरों का खौफ बढ़ता ही जा रहा है। बेशक पंजाब सरकार ने गैंगस्टरों से सख्ती से निपटने के आदेश भी दिए है और पुलिस ने कई गैंगस्टर गिरोह का सफाया करने में सफलता भी हासिल की। लेकिन अभी भी पुलिस की आंखों में धूल झोंककर गैंगस्टर वारदात को अंजाम दे रहे हैं। ऐसे में शुक्रवार को पुलिस के हाथों एक ऐसी कामयाबी हासिल हुई जिसके बाद लोगों का भरोसा एक बार फिर पुलिस पर बढ़ गया है। बठिंडा में पुलिस और पांच गैंगस्टर्स के बीच मुठभेड हुई थी। जिसमें दो गैंगस्टर्स की मौत जबकि एक गंभीर रूप से घायल है और दो गैंगस्टर्स को गिरफ्तार कर लिया है। ये पांच गैंगस्टर विक्की गौंडर के साथी बताए जा रहे हैं।
पंजाब में गैंगस्टर्स लगातार वारदात को अंजाम दे रहे हैं। और लगातार सोशल मीडिया पर पुलिस प्रशासन का मजाक बना रहे हैं। कभी वे जेल से सोशल मीडिया पर सक्रिय होते हैं तो कभी सोशल मीडिया पर ही पुलिस को धमकी देते नजर आए हैं। ऐसा ही कुछ इस बार भी हुआ है जिसमें शुक्रवार को बठिंडा में हुई पुलिस और गैंगस्टर्स के बीच मुठभेड को लेकर शेरा खूब्बन गैंग ने कई सावल खड़े किए हैं। इतना ही नहीं, उन्होंने इस इनकाउंटर को फेक बताया है।
पिछले एक दशक से गैंग का बोल-बाला है, कुछेक गैंग्स और गैंगस्टर का नाम लगातार सुनने को लगातार मिल रहा है | गैंगस्टर आए दिन किसी न किसी वजह से राजनीतिक हुक्मरानो की तरह सुर्खियों में रहते हैं | कभी फेसबुक पर वीडियो वायरल करके, तो कभी सरेआम गोलियां चलाकर | कभी धमियों के तौर पर सुर्खियों में, तो कभी जेल के भीतर से मोबाइल, या ऩशे से जुडे मामलों को लेकर चर्चा का विषय बने रहते हैं | कुछेक ऐसे भी हैं जो पुलिस की कारगुजारी को लाकर सवालों के घेरें में खड़ा कर देते हैं | एक बार फिर विक्की गौंडर को लेकर पुलिस पर सवाल खडे हो गए हैं | पंजाब से हरियाणा तक का सफर तय करके विक्की गौंडर यमुनागर में पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया औऱ पुलिस सिर्फ हाथ मलती रह गई ।
गौंडर की गाडी बीच रास्ते पलट गई, और हरियाणा पुलिस का मानना है कि गौंडर हरियाणा मे ही है | लेकिन अंदेशा ये भी है कि गौंडर ने अब पंजाब औऱ हरियाणा को छोडकर कहीं और आशियाना तलाश लिया है, औऱ इसीलिए ही शायद वो हरियाणा के रास्ते कहीं औऱ जाने की तैयारी में था- लेकिन कहां? गैंगस्टर, अब आपको गैंगस्टर विक्की गौंडर की गाथा बताने जा रहे हैं । विक्की गौंडर ऐसा नाम- जोकि पुलिस के लिए सबसे बड़ा सिरदर्द है | क्योंकि पिछले कुछ महीनों से पंजाब पुलिस उसके पिछे है – औऱ अब हरियाणा भी, लेकिन एक बात तो साफ है कि गैंगस्टर गौंडर पुलिस के आगे-आगे है, औऱ पुलिस गौंडर के पिछे-पिछे । अब सवाल बड़ा यह है कि गैंगस्टर, गैंगस्टर बनता कैसे है । यानि एक शख्स से एक गैंगस्टर तक की कहानी- कौन उसको गैंगस्टर बनाता है । समाज, सरकार या आप औऱ हम, सवाल बड़ा है | जिसपर सोचने की जरुरत है ।
Watch Video
https://youtu.be/zzpOOWqaWDc
