लिविंग इंडिया/ऑनलाइन डेस्क: अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की शादी के बारें में किसी को कुछ भी पता नहीं था। आपको बता दे कि इनकी शादी करवाने आए पंडित को भी नही पता था कि वो इटली में अनुष्का और विराट की शादी करवाने जा रहे है।
पंडित पवन कुमार ने बताया कि उनको पता नहीं था कि वो इटली में विराट और अनुष्का की शादी करवाने जा रहे है। इटली पहुंचकर वो सबसे पहले विराट की मां से मिले जहां उन्होने बताया कि वो विराट और अनुष्का की शादी करवाएगे।
ये सुनकर वो बहुत ही ज्यादा खुश हुए कि वो किसी सेलिब्रिटी की शादी करवाने आए है। इसके इलावा उन्होने बताया कि विराट और अनुष्का ने उनके साथ आदर के साथ बात की और दोनो को पंजाबी और संस्कृति में समझाने में कोई परेशानी नही आई।
उन दोनो की शादी करवाने के बाद वो भी सुर्खियों में आ गए है। सोशल मीडिया पर उनको बधाई मिल रही है। पर उन्होने विराट और अनुष्का में मिली दक्षिणा के बारें में कोई जानकारी नहीं दी।



