पंजाब सरकार को मंहगा पड़ा डेरा विवाद

लिविंग इंडिया/ऑनलाइन डेस्क: डेरा सच्चा सौदा के मुखी राम रहीम की गिरफ्तारी के बाद उसके अनुयायियों ने हिंसा शुरु कर दी थी जिस कारण पंजाब सरकार…

लिविंग इंडिया/ऑनलाइन डेस्क: डेरा सच्चा सौदा के मुखी राम रहीम की गिरफ्तारी के बाद उसके अनुयायियों ने हिंसा शुरु कर दी थी जिस कारण पंजाब सरकार को पौने दो सौ करोड़ का खर्चा उठाना पड़ा है। सबसे बड़ा खर्चा केंद्र को फौज बलों का झेलना पडा है।

ram-rahim

दरअसल राम रहीम को सज़ा सुनाने के बाद पंजाब का माहौल खराब होने लगा, जिस कारण पंजाब के कई जिलों में फौज भेजनी पड़ी थी।

आपको बता दें कि डेरा विवाद का सबसे ज्यादा असर पंजाब के मालवा में देखने को मिला था। गृह विभाग ने केंद्र सरकार को फौज बलों की तैनाती में आए खर्चे का बिल भेजा है।

ram rahim

इसके इलावा डेरे विवाद के कारण सरकार को 1.94 करोड़ रुपए की लाठियां और इत्यादि सामानों पर खर्च हुए है। राम रहीम को दो साध्वियों के साथ बलात्कार के दोष में बीस साल की सज़ा जेल में काट रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *