नंगल: ATM कार्ड बदलकर बुजुर्ग दंपत्ति से की 2 लाख 86 हजार की ठगी

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: नंगल में बुजुर्ग दंपत्ति से ATM कार्ड बदलकर ठगी करने का मामला सामने आया है | पीड़ित दंपत्ति ने बताया कि 2 दिसंबर…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: नंगल में बुजुर्ग दंपत्ति से ATM कार्ड बदलकर ठगी करने का मामला सामने आया है | पीड़ित दंपत्ति ने बताया कि 2 दिसंबर को ATM से पैसे निकालने गए हुए थे और इस दौरान ATM में पहले से पैसे निकाल रहे युवकों ने बुजुर्ग दंपत्ति से पैसे निकलवाने के लिए मदद करने की बात की और इसी बीच युवकों ने ATM कार्ड बदल दिए | जिसके बाद 13 दिसंबर को पीड़ित दंपत्ति दोबारा ATM से पैसे निकलवाने गए तो उन्हे पता चला कि उनके खाते में सिर्फ 200 रुपए बचे थे, पीड़ित दंपत्ति के मुताबिक युवक उनके ATM से करीब 2 लाख 86 हजार रुपए निकाल चुके हैं | जिसकी शिकायत उन्होंने पुलिस को दी | फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है |

ATM कार्ड बदलकर बुजुर्ग दंपत्ति से की ठगी

पैसे निकलवाने की मदद का झांसा देकर बदले कार्ड

युवकों ने निकाले 2 लाख 86 हजार रुपए

Watch Video

https://youtu.be/oFNRgd2JyQk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *