ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: संसद का शीतकालीन सत्र शुरू हो गया है । संसद के इस सत्र में कुल 14 बैठकें होंगी ये सत्र 5 जनवरी तक चलेगा । शीतकालीन सत्र शुरू होते ही लोकसभा की कार्यवाही 18 दिसंबर तक स्थगित कर दी गई । इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने संसद परिसर में मीडिया से मुखातिब होकर उम्मीद जताई है कि संसद में सकरात्मक बहस होगी जिससे देश को लाभ होगा ।
पीएम ने जताई साकारात्मक बहस की उम्मीद
पीएम मोदी ने कहा कि सत्र में सरकार के कई अहम कामकाज होंगे, जो दूरगामी प्रभाव पैदा करने वाले हैं । इनोवेटिव सुझावों के साथ बहस हो तो संसद के समय का उपयोग देश के लिए कारगर होगा । उन्होंने कहा कि गुरूवार को सर्वदलीय बैठक में भी तय हुआ था कि देश को आगे बढ़ाने की दिशा में सदन का सत्र चलेगा ।
लोकसभा 18 दिसंबर तक स्थगित
Watch Video
https://youtu.be/EMQMXB10nw8
