ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: सपना उपाध्याय कैंसर से जुझ रहे गरीब परिवारों की पिछले 16 सालों से उनकी मदद कर रही है। इसके लिए सपना हर महिने रक्तदान कैंप लगवाती है ताकि जरुरतमंदो को कभी खुन के लिए इधर उधर भटकना ना पडे।
इतना ही नहीं वो गरीब परिवार की महिलाओ के लिए कुटीर उद्योग के द्धारा उनकी मदद भी करती है। बता दें कि उनकी सहायता से 160 बच्चे कैंसर से अपनी जंग जीत चुके है और उनकी पढ़ाई का खर्च भी सपना उठाती है। अपने इस संकल्प के बारे में बताते हुए उन्होने कहा कि जब उनकी बेटी बिमार हो गई थी तो इस दौरान उन्होने अस्पताल में गरीब परिवारों को बिमारियों से जुझते हुए देखा। तभी उन्होने गरीब परिवारों की मदद करने के लिए संकल्प उठाया।

