ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: अमरनाथ मंदिर के आस पास हिमस्खलन और ध्वनि प्रदूषण को रोकने के लिए एनजीटी ने एक बड़ा फैसला लिया है।
एनजीटी ने फैसला लेते हुए मंदिर को शांत क्षेत्र घोषित किया है। इसके इलावा मंदिर में बजने वाली घंटियों पर भी रोक लगा दी गई है।
एनजीटी के इस फैसले पर जम्मू कशमीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने ट्वीट कर एनजीटी को कहा कि जयकार से किस तरह वातावरण प्रदुषण हो सकता है इस बात को मै समझ नहीं पा रहा हुं।
जिस पर एनजीटी ने कहा कि ये फैसला अमरनाथ की गुफा के सामने खड़े भक्तो के लिए ही होगा। इस प्रतिबंध को मंदिर के किसी और जगह पर लागू नही किया जाएगा। बता दें कि एनजीटी के फैसले से केंद्र की सरकार पर काबिज बीजेपी ने इस फैसले को ऐंटी-हिंदू अजेंडा कहा था।



