ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: उकलाना के गुड़ियां कांड को 5 दिन बीत गये है, लोगों के गुस्से को देखते हुए प्रशासन ने पीड़ित परिवार के घर पर झोपड़ी की जगह लोहे का छप्पर लगाया है।
बता दें कि उकलाना में इस गरीब परिवार के पांच परिवार रहते हैं, जिनकी पांच झुग्गी हैं, लेकिन प्रशासन ने अभीतक केवल दो झुग्गियों पर ही लोहे के छप्पर लगाए है, इसके साथ ही शौचालय का क्नेक्शन भी सीवरेज से जोड़ा गया, वहीं मंगलवार को आयोग की टीम ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की थी, वहीं पीड़ित परिवार सरकार से सुविधा न मिलने को लेकर नाराज है
गुड़ियां कांड- 5 दिन बीतने पर भी नहीं मिली कोई सहायता
5 में केवल 2 झुग्गियों पर लगाए गए लोहे के छप्पर

