ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: केंद्रीय फूड प्रोसेसिंग मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने बुधवार को पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को खत लिखा । उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की प्रशासनिक लापरवाही के कारण एम्स के विकास का काम लगातार पिछड़ता जा रहा है और सरकार इसके प्रति अपनी जिम्मेदारी को निभाने को लेकर सोई हुई नजर आ रही है । उन्होंने कहा कि वो सिविल वर्कर्स के लिए जरूरी एन.ओ.सी जारी करने के काम में तेजी लाए क्योंकि एन.ओ.सी ना होने के कारण बठिंडा में एम्स का काम 4 माह से लटका हुआ है । इस संबंध में बठिंडा के डिप्टी कमिश्नर द्वारा 3 अगस्त, 2017 को किए गए निवेदन के बावजूद स्वास्थ्य विभाग ने आज तक इन स्रोतों को तबदील करने संबंधी एन.ओ.सी. जारी नहीं की है ।
हरसिमरत कौर बादल ने सीएम कैप्टन को लिखा खत
बठिंडा में एम्स के निर्माण के लिए NOC जारी करने की मांग
पिछले 4 महीने से लटका है NOC का निर्माण कार्य

