ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: बिग बॉस सीज़न 11 में हर रोज कुछ ना कुछ नया देखने और सुनने को मिलता रहता है। बिग बॉस के सदस्य विवादों से घिरे रहने के लिए कुछ भी करने के लिए और बोलने के लिए तैयार रहते है।
हाल में अर्शी के बयान ने सभी को अपनी और केंद्रीत किया। आपको बता दे कि लग्जरी बजट टास्क के दौरान दो टीम बनाई गई जिसमें से एक टीम रोबोट बनी थी।
टास्क के अनुसार रोबोट बनी टीम के इमोशन को बाहर लाना था। अपने टास्क को पूरा करने के लिए अर्शी ने कहा कि वो हितेन के बच्चे की मां बनने वाली है। ये सुनते ही रोबोट बने हितेन हंस पडे।


