ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान के नए शो TED Talk India नई सोच लांच हो चुका है।
इस शो का पहला एपिसोड आ चुका है जिसमें हिस्सा लेने आए स्पीकर्स ने अपनी कहानी बताई और नए विचार भी बताए। जिस कारण इस शो के साथ जुड़े दर्शकों को काफी नए विचारों के बारें में पता चला।
बता दें कि इस शो के दौरान दर्शको को नए विचारों पर आधारित कहानियों को दिखाया जाएगा। साथ ही उनको कुछ करने के लिए उत्साहित भी किया जाएगा।


