ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: जम्मू कश्मीर में भारतीय सुरक्षाबलों ने पांच पाकिस्तानी आतंकी को मार गिराया है। सुरक्षाबलों को बारामुला के हंदवाड़ा के उनीसू में आतंकवादियों के छिपे होने की कबर मिली थी।
इसके बाद सीआरपीएफ, पुलिस और सेना ने मिलकर कासो यानी कि कार्डोंन एंड सर्च अभियान चलाया। तलाशी अभियान के दौरान सुरक्षाबल आतंकियो के छुपे हुए घर के करीब पहुंचे तो आतंकवादियों ने उन पर फायरिंग शुरु कर दी।
सुरक्षाबलों की जवाबी कार्रवाई के दौरान पांच आतंकवादियों को मार गिराया और एक घायल आतंकी को जिंदा पकड़ लिया पर बाद में ये आतंकी भी मर गया। सुरक्षाबलों के अधिकारियों ने बताया कि इनके पास से भारी मात्रा में हथियार मिले है।


