ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पंजाब में कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुनिल जाखड़ ने सुखबीर व अन्य अकाली नेताओं को कहा कि उनकी गीदड़ धमकियों से पुलिस और कैप्टन सरकार नही डरने वाली है।
इसके इलावा उन्होने ये भी कहा कि हाईकोर्ट के आदेशों से उन पर केस दर्ज किए गए है, जिस कारण अकाली नेता डर गए है।
पर दो दिन तक उन्होने जाम लगा कर आम जनता को परेशान किया है जिस कारण उनको क्षमा नही किय़ा जाएगा।
अकाली नेता के धरने पर निशाना साधते हुए कहा कि रेत-बजरी, शराब व माफिया राज से अंधाधुंध पैसा कमाने वालों के खातिर ये धरना लगाया गया था। धरना लगाने वाले भी वही लोग थे।



