हिसार: 5 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म, गुप्तांग में लकड़ी डालकर मार डाला

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: हिसार के उकलाना में पांच वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म और हत्या का मामला सामने आया है | जानकारी के मुताबिक मृतक बच्ची…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: हिसार के उकलाना में पांच वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म और हत्या का मामला सामने आया है | जानकारी के मुताबिक मृतक बच्ची का परिवार कबाड़ चुनकर गुजारा करता था | अज्ञात ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया और मानवता को शर्मसार करते हुए उसके गुप्तांग में लकड़ी ठूस दी |

  मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर कर लिया है | लेकिन इस मामले में अभी तक किसी आरोपी की पहचान नहीं हुई और ना ही किसी की गिरफ्तारी हुई है | इस मामले में डीएसपी के नेतृत्व में एसआईटी टीम का गठन कर दिया है | टीम ने छापेमारी शुरु कर दी है | लेकिन अभी तक हत्यारों का पता नहीं चला है | डीएसपी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कुछ जानकारी मिल पाएगी जिसके आधार पर जांच शुरू की जाएगी |

बच्ची की मां रोने से हुई बेहोश
मृतका बच्ची की मां का रो रोकर हो बुरा हाल हो गया है, इस हादसे उसका परिवार पूरी तरह से टूट चुका है। वहीं बच्ची के पिता गुडगांव से अभी तक अपना गांव नहीं पहुंच पाए हैं। जबकि बच्ची की मां बार-बार होश में आकर बेहोश हो जा रही है। वह एक ही सवाल कर रही है कहां है ?

एक बार फिर शर्मसार हुई मानवता

5 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म

अज्ञात ने दिया वारदात को अंजाम

पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *