ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी का आज 72वां जन्मदिन है | कांग्रेस की सबसे लंबे समय तक पार्टी अध्यक्ष रहने वाली सोनिया को बधाई देने के लिए लोगों का तांता लगा हुआ है | 10 जनपथ और 24 अकबर रोड पर कांग्रेस कार्यकर्ता गुब्बारे, ढोल नगाड़े लेकर बड़ी संख्या में पहुंचे हैं | 1997 में सोनिया कांग्रेस पार्टी से जुड़ीं और 1998 में इस पार्टी की अध्यक्षा बनीं थी | तब से लेकर वह आज तक कांग्रेस अध्यक्ष है | कांग्रेस ने अपने ट्विटर हैंडल से सोनिया गांधी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं |

