ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: यमुनानगर के गांव जुडा जट्टान के सरकारी स्कूल में प्रिंसीपल के कमरे में गोली चलने का मामला सामने आया है | दरअसल स्कूल में पढ़ाने वाली एक महिला टीचर का अपने पति से विवाद चल रहा था | जिसके चलते उसे पति को महिला टीचर का स्कूल में नौकरी करना पसंद नहीं था | जिससे नाराज महिला टीचर के पति ने स्कूल में क्लास से निकालते हुए महिला टीचर पर जानलेवा हमला करते हुए उसे पहले पीटा और फिर प्रिंसिपल रूम में महिला टीचर पर गोली चला दी |
हालांकि गनीमत रही कि गोली महिला टीचर किसी को नहीं लगी | हमले में घायल महिला टीचर को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है | स्कूल में गोली चलने की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच गोली के खोल को कब्ज़े में लेकर फरार आरोपी पति की तलाश शुरू कर दी है |
पति ने चलाई टीचर पत्नी पर गोली
पति का टीचर पत्नी से चल रहा था विवाद
महिला टीचर घायल, आरोपी पति की तलाश में जुटी पुलिस
आरोपी पति



